
Vastu Tips : घर की इस दिशा अर्थात उत्तर दिशा में रखें पानी से भरा घड़ा होगी कुबेर की असीम कृपा, क्योकिं वास्तु शास्त्र (Vastu shastra) में छिपा है आपके सुख – समृद्धि का राज़।
क्या आपको पता है दोस्तों कि घर की उत्तर दिशा में पानी से भरा घड़ा रखने से धन के देवता कुबेर की असीम कृपा बनी रहती हैं परन्तु –
आज का युग आधुनिक युग हैं जो कि आज के आधुनिक मशीनों और तकनीकी वस्तुओं का उपयोग करने लगा हैं क्योंकि यह वस्तुऐ घर की सुंदरता भी बढ़ाती है और घर में रहने वालों की शान भी। जिससे लोग अपने घरों में मिट्टी के बर्तनों को रखना उचित नही समझते, और पानी पीने के लिए मिट्टी के घड़े रखने की बजाय पीने के पानी के लिए अपने घर में आधुनिक फिल्टर, फ्रिज व बोतलों में पानी रखना ज्यादा पसंद करते हैं। और क्यों न रखना पसंद हो यह आधुनिक वस्तुएं हैं ही इतनी अच्छी की जल्दी ही हमें पुरानी वस्तुओं को छुड़ा देती हैं। परन्तु दोस्तों नए जमाने की इन आधुनिक वस्तुओं के चलते हमे पुरानी वस्तुओं को नजरअंदाज नही करना चाहियें क्योंकि उससे कहीं न कहीं घर का वास्तु जुड़ा होता हैं।
वास्तु शास्त्र (Vastu shastra) के अनुसार घर की उत्तर दिशा को सबसे अधिक श्रेष्ठ माना गया है। क्योंकि उत्तर दिशा में धन के देवता कुबेर जी का वास होता है साथ ही वरूण देव का आशीर्वाद भी मिलता रहता है क्योंकि घड़े का संबंध भगवान वरुण देव से हैं। इसलिए यह माना जाता है, कि मिट्टी का घड़ा अगर आपके घर में हो तो घर से बहुत सारी मुश्किलें अपने आप ही खत्म हो जाती है। और आपके घर मे सदा खुशियों का बनी रहती हैं।
Vastu Tips: उत्तर दिशा में मिट्टी के घड़े में पानी रखने के फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा को जल के देवता की दिशा भी कहा गया है। इसलिए उत्तर दिशा को ही मुख्यतः पानी रखने की आदर्श दिशा माना गया हैं। पानी से भरे बर्तन या मिट्टी के बर्तन को सही दिशा में रखने से हमें निम्नलिखित फायदे हैं-
- यदि आप उत्तर दिशा में मिट्टी के घड़े में पानी रखने से उत्तर दिशा का वास्तु दोष को ही दूर नही करता बल्कि घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने में भी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। साथ ही आपको किसी तरह का भय नहीं सताता, यानी आपको किसी चीज़ से डर नहीं लगता है।
- उत्तर दिशा में मिट्टी से भरा घड़ा रखने से और संध्या के समय घड़े के पास एक घी का दीपक जलाने से घर में धन आने का रास्ता साफ हो जाता हैं । मतलब आपके कार्य मे आ रहीं बाधा खुद पे खुद दूर होकर आर्थिक कमजोरी दूर करके हमे धनवान बनाने में बहुत सहायक होता हैं।
- परिवारिक दृष्टि से देखें तो इसका सबसे ज्यादा फायदा परिवार के मंझले बेटे को मिलता है।
- अगर आप उत्तर दिशा में जल संबंधी चीज़ें रखते हैं तो इससे हमारे शरीर में सबसे ज्यादा लाभ हमारे कानों को मिलता है। इससे हमारी सुनने की क्षमता मजबूत होती है।
- यदि कोई व्यक्ति तनाव में रहता हैं तो – उत्तर दिशा में भरे हुए मिट्टी के घड़े का पानी प्रतिदिन पीने से तनावमुक्त होकर हमेशा खुश रहता हैं।