
दूध के छैने से बनी हुई मिठाइयां बंगाल में ही सबसे पसंद की जाती हैं। दोस्तों आज हम आप सभी को छैने से बनी बंगाल की एक पारम्परिक मिठाई रेसीपी (traditional sweet recipe)बताने जा रहे जिसका नाम है संदेश (sandesh) मिठाई। यह मिठाई बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं और बनाने में बहुत ही आसान। हम इस रेसिपी को केसर इलायची पिस्ता से बनाना बताएंगे परन्तु आप इस मिठाई (sweet) को आप अपने मनचाहे फ्लेवर्स में भी बना सकते हैं। इसलिए अब आप भी अपने घर पर ही आसानी से बंगाल की सबसे पसंदीदा मिठाई संदेश (bengali sandesh sweets recipe in hindi) को बनाये इस आसान सी विधि के अनुसार-तो चलिए जानते हैं संदेश स्वीट रेसिपी (Sandesh Sweet Recipe in Hindi ) को बनाने की सामग्री और विधि को-
बंगाली संदेश मिठाई बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Ingredients required to make Bengali Sandesh Sweets in Hindi)
- 250 ग्राम छेना पानी निकाला हुआ
- 5 बड़ी चम्मच चीनी
- 125 ग्राम दूध (250 ग्राम दूध को उबालकर आधा कर लें)
- एक चुटकी केसर
- तीन चम्मच गुलाब जल
- एक चम्मच बारीक कटा हुआ पिस्ता
- 4 छोटी इलायची का पाउडर
बंगाली संदेश बनाने की विधि (How to make Bengali Sandesh in Hindi)
- छैने को 5 से 6 मिनट के लिए अच्छे से मसल लें। ताकि छैना नरम हो जाये।
- अब गाढ़े किये हुए दूध में छैने को मिक्स कर लें और पुनः 4 से 5 मिनट के लिए गर्म करें।
- जब मिक्स किया हुआ छैना ठंडा हो जाए तो इसमें चीनी, इलायची पाउडर और गुलाबजल मिला लें।
- उसके बाद इसके छोटे -छोटे पेड़े बना लें और उसमें केसर और पिस्ता लगा देंगें।
- इस तरह आपकी बंगाली संदेश मिठाई तैयार हैं। अब आप इसे फ्रिज में रखकर 7-8 दिनों तक औरों को भी खिलाइये और खुद भी खाइये। धन्यवाद…








