
यदि आप रोजमर्रा के नाश्ता बनाकर और खाकर ऊब गए हैं तो आप बनाइये झटपट गोभी के पकोड़े जो खाने में स्वादिष्ट और स्वाद से भरपूर। गोभी के पकोड़े बनाना बहुत ही आसान रेसिपीज़ में से एक हैं। चलिए जानते हैं गोभी के पकोड़े बनाने की विधि (gobhi pakode recipe in hindi)
और अब तो सीज़न भी गोभी का चलने लगा है, तो देर किस बात की बनाइये और खिलाइये।
गोभी के पकोड़े बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Ingredients Needed to Make Cauliflower/Gobhi Pakoras in Hindi)
- फूलगोभी (Cauliflower)- 1
- बेसन (Gram flour)- 2 कप
- अमचूर पाउडर (dry mango powder)- 1 चम्मच
- जीरा (cumin seed)- आधा चम्मच
- हरी मिर्च (green chilly)- 4-5 (बारीक कटी हुई)
- हरा धनियाँ (green coriander leaves) – 5-6 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- लाल मिर्च पाउडर (Red chili powder)- आधा चम्मच
- नमक (Salt)- स्वादानुसार
- तेल (Edible oil)- पकोड़े तलने के लिए
गोभी के पकोड़े बनाने की विधि (Cauliflower/Gobhi ke Pakode Recipe in Hindi)
- सबसे पहले फूलगोभी को धोकर इसे छोटे छोटे टुकडो में काट लें और एक प्लेट में रख दें।
- अब हम बेसन का घोल बनायेंगें, बेसन का घोल बनाने के लिए एक बड़ी बाउल में बेसन को छान कर निकाल लें और पकोड़े के लिए घोल बनाने में बेसन के अनुपात में आधा पानी डालना होता है। इसलिए 2 कप बेसन में 1 कप पानी से घोल बनायेंगें। बेसन में पानी डालकर अच्छी तरह से फेंट लें जिससे घोल में गुठलियाँ ना पड़े। और घोल न ज्यादा गाढ़ा और न ज्यादा पतला बनना चाहिए।
- अब इस घोल में जीरा , हरी मिर्च , हरा धनियाँ , लाल मिर्च पाउडर , नमक , अमचूर पाउडर डालकर मिला लें।
- अब इसमे कटी हुई फूलगोभी भी मिला दें और इस घोल को करीब 5 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- अब एक कढ़ाही में तेल डालकर गरम करने रखे और और जब तेल गरम हो जाए तब फूलगोभी वाले घोल को हाथ से लेकर गर्म तेल में 3-4 पकोड़े, या जितने कढ़ाई में तेल के अनुसार आ जाये उतने डाल दें।
- और जब पकोड़े एक तरफ हल्के ब्राउन हो जाये तो पकोड़ो को कलछी की सहायता से प्लेट में निकाल लें।
- अब इस तरह सारे पकोड़े सेंक लें। जब आपके सारे पकोड़े तैयार हो जाए तब इस गरमा-गरम टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें। औरों को खिलाइये और खुद भी खाइये।
Also Read : Tamatar ki Chutney Recipe in Hindi








