
Vastu Tips : North Direction Vastu in Hindi ( उत्तर दिशा का वास्तु) wikiluv के इस लेख माध्यम से हम घर की उत्तर दिशा के वास्तु दोष से जुडी ऐसी कुछ ख़ास बातें अर्थात उत्तर दिशा के लिए वास्तु टिप्स (Vastu Tips for North Direction in hindi) बताएंगे जिसे अपना कर आप अपना भाग्य सुधार सकते हैं और अपने जीवन को खुशनुमा बना सकते हों जिससे आपको कभी भी आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
आप दिशाओं के बारे में तो बखूबी जानते ही होंगे। मगर क्या आप जानते हैं कि घर की दिशा भी हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, परन्तु वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार घर की दिशाओं से व्यक्ति के जीवन पर खास प्रभाव पड़ता है। घर की उत्तर दिशा को साफ – सुथरा और दोष मुक्त रखना चाहिए क्योंकि उत्तर दिशा को आर्थिक विकास के लिए उत्तम दिशा माना जाता हैं। उत्तर दिशा के संचालक धन के देवता कुबेर (kuber) जी हैं। धन संबंधित सभी परेशानियों से खुशहाली और समृद्धि के लिए हमें अपने घर की उत्तर दिशा पर विशेष ध्यान रखना चाहिए । तो आइए जानते हैं घर की उत्तर दिशा से जुड़ी वास्तु शास्त्र के कुछ खास टिप्स, जिससे आप उत्तर दिशा के वास्तु दोष को कम कर पाएंगे।
उत्तर दिशा के लिए वास्तु टिप्स (Vastu Tips for North Direction in hindi)
- वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा की दीवार में दरार अशुभ मानी जाती है। यदि घर की उत्तर दिशा में कोई भी दीवार टूटी हुई होती है तो पारिवारिक कलह एवं विवाद की स्थिति हमेशा बनी रहतीं हैं।
- यदि आपके घर-परिवार में कलह-क्लेश ज्यादा हो रहा हो तो घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाए इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
- यदि आप व्यवसाय करते हैं और आपको अपने व्यवसाय में कोई तरक्की नही हो रही हैं तो वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में दर्पण(आईना) लगाना बेहद शुभ माना जाता हैं ऐसा करने से आपको अपनें व्यवसाय में उन्नति होती हैं।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में कोई भी अनावश्यक सामान व गंदगी नहीं रखना चाहिये।
- नौकरी के अवसर और आर्थिक मजबूती के लिए उत्तर दिशा की ओर भगवान कुबेर की मूर्ति अवश्य रखें।
- घर की अशांति और आर्थिक कमजोरी दूर करने के लिए घर की उत्तर दिशा पानी की टंकी रखनी चाहिए तथा नल की टोटी भी उत्तर दिशा में लगवानी चाहिए। अर्थात घर के पानी की स्थिति उत्तर दिशा में होना बेहद शुभ होता हैं।
- वास्तु के मुताबिक घर की उत्तर दिशा में पूजा स्थान और गेस्ट रूम बनाना शुभ होता है।
- घर में सुख शांति के लिए घर की उत्तर दिशा या उत्तर-पूर्व दिशा में किचन नहीं बनाना चाहिए ।
- घर की उत्तर दिशा की दीवारों पर सदैव हल्के नीले रंग का पैंट करवाए इससे धन लाभ के प्रचुर अवसर प्राप्त होते हैं।
- घर की उत्तर दिशा में यदि कमरा (रूम) बना हुआ हैं तो उसमें मंझले बेटे को रखने से मंझले बेटे का जीवन सदैव खुशियों से हरा-भरा रहता हैं।
- परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए घर की उत्तर दिशा में मनी प्लांट भी लगा सकते हैं।
- घर की उत्तर दिशा और उत्तर – पूर्व दिशा में सीढ़ियां नही होना चाहिए। ऐसा होने से वित्तीय और शरीर की तांत्रिका समस्याएं बनी रहती हैं।
- परिवार के मुखिया को रिटायरमेंट के बाद उत्तर दिशा या उत्तर-पूर्व दिशा का कमरा होने से घर के मुखिया को शारीरिक बीमारी और मानसिक तनाव से बचा रहता हैं।
- घर की उत्तर दिशा में या उत्तर पूर्व दिशा में किचन नही बनाना चाहिए
- यदि आपके घर का मुख्य द्वार या आपका बेडरूम उत्तर दिशा की ओर हैं तो खुला और हवादार होना चाहियें ऐसा होने से घर मे सकारात्मक ऊर्जा का सदैव वास रहता हैं।
- उत्तर दिशा की ओर सिर करके नही सोना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तरदिशा में सिर करके सोने से शरीरिक ओर मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए नुकसानदेह हैं।
- घर की उत्तर -पूर्व दिशा में बाथरूम और टॉयलेट नही होना चाहिए साथ ही साथ उत्तर-दक्षिण दिशा में गंदे पानी के लिए निकासन नाली नही होनी चाहिए।
Vastu Tips : इस दिशा में रखे पानी से भरा घड़ा होगी कुबेर की असीम कृपा और सुख समृद्धि का वास।