Shahad aur neembu ke fayde

प्राचीनकाल से ही हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा आयुर्वेदिक उपचार को अपनाया गया है। जटिल से जटिल रोगों का उपचार आयुर्वेद में संभव है। हमारे घरों में बहुत सारी ऐसी चीजे रहती है जिनका प्रयोग आयुर्वेद में बताया गया है। जैसा की हम सभी जानते हैं कि हमारे शरीर मे कई ऐसी ग्रंथिया है जो टॉक्सिक पदार्थो का उत्सर्जन करते है और हमारे शरीर में कई बीमारियों का कारण बनते है। आज हम Shahad aur neembu ke fayde जानेगे.

इन बीमारियों से बचने के लिए हम घर मे उपलब्ध छोटी-छोटी चीजों का उपयोग बीमारियों से दूर रहने के लिए कर सकते है। उन्ही में शहद एबम नींबू को आयुर्वेद में विषनाशक कहा गया है। यह हमारे शरीर में मौजूद जितने भी जहरीले पदार्थ होते है उनको नष्ट कर देता है।आयुर्वेद में तो शहद की तुलना अमृत से की गयी है जो अब वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित भी हो गया है.

आजकल स्वास्थ्य से जुडी कई बहुराष्ट्रीय कम्पनियां शहद से काफी सारी दवाइयां बना रही है शहद एबम निम्बू विटामिन ए, बी, सी, सोडीयम, फास्फोरस, आयोडीन, आयरन, कैल्शियम, कॉपर, मैगनीशियम, पोटैशियम जैसे खनिजो और अन्य पोषक तत्वों भंडार है। इसलिए शहद के प्रयोग करने के अनुरूप वह शरीर पर अच्छा प्रभाव डालता है।

आज कल के लोगो की सबसे महत्वपूर्ण जरूरत बन गयी है उनका सौंदर्य लोग खूबसूरती बरकरार रखने के लिए क्या कुछ नही करते किंतु नींबू और शहद के प्रयोग से वो अपनी सुंदरता को बरकरार रख सकते है। आज हम छोटी से छोटी बीमारी होने पर डॉक्टर के पास जाते है और कई तरह के दवाईयों के चंगुल में फँस जाते है.

Shahad aur neembu ke fayde

आज हमें एक बीमारी के लिए कई दवाईयों का सहारा लेना पड़ता है। जो हमे स्वस्थ करने के बजाय हमारे शरीर को कई बीमारियों का घर बना देता है। किन्तु हमारे आयुर्वेद में कई बीमारियों की एक दवा के रूप में निम्बू और सहद को बताया गया है। आज हम शहद और नींबू के फायदे के बारे में जानेगे. आज हम इनसे जुड़े कई घरेलू उपचारों के बारे में जानेंगे जो ना केवल हमे स्वस्थ्य बनायेगा बल्कि हमारे शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाएगा..।

  1. नींबू और शहद का मिश्रण वेट लॉस प्लान के लिये बहुत ही लाभकारी है। अगर आप रोजाना नींबू के रस और शहद को मिला कर गुनगुने पानी के साथ पिएंगे तो दिनभर एक्टिव रहने के साथ साथ वजन पर भी नियंत्रण कर सकेंगे।

शहद और नींबू के फायदे

2. अगर आपको बहुत ज्यादा भूख लगती है तो दूध में शहद की कुछ बूंदे मिला कर रोजाना पिएं। इससे ना केवल आपका पेट भरेगा बल्कि शरीर को जरुरी पोषण भी मिलेगा।

3. अगर आप शहद को अपने भोजन में प्रयोग करना चाहते हैं तो इसकी कुछ बूंदो को दही में डाल कर खाएं। इससे आप पूरा दिन एक्टिव बने रहेंगे।

4. बहुत से लोग जो डाइटिंग करते हैं वे सलाद में स्वीटनर की जगह पर हनी का प्रयोग कर सकते हैं। हनी आपके लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होता है. बस कुछ बूंदे शहद की डालें और हेल्दी स्नैक खाएं।

5. अच्छे पाचन के लिए सुबह गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीना चाहिए। यह पेट को साफ करने में मदद करता है। यह लीवर में रस के उत्पादन को बढ़ाता है जिससे पाचन में मदद मिलती है। नींबू में मौजूद एसिड आपके पाचन तंत्र में मदद करता है और अवांछित विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा शहद एक एंटीबैक्टीरियल के रूप में कार्य करता है और आपके शरीर में मौजूद किसी भी तरह के संक्रमण (infection) को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा गुनगुने पानी के साथ शहद का सेवन करने के अन्य फायदे भी है।

6. भूलने की बीमारी जैसे डिमेंशिया और अल्जाइमर (Alzheimer) को भी इसके नियमित सेवन (by taking regular) से कम किया जा सकता है। हल्दी दिमाग के लिये काफी अच्छी होती है।

7. वैसे तो शहद में एन्टीबैक्टिरीयल गुण होता है जिसके कारण वह कई प्रकार के इन्फेक्शन से लड़ने में शरीर को मदद करता है। जब शहद को नींबू और पानी से साथ मिलाया जाता है तब यह मूत्र पथ को साफ़ रखने में मदद करता है। जिन महिलाओं को मूत्र पथ के संक्रमण की बीमारी होती है उनके लिए यह मिश्रण भगवान के प्रसाद स्वरूप होता है।

8.त्वचा के लिए शहद और नींबू के लाभ

एक चमम्च शहद में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर त्वचा पर लगाने से त्वचा सभी मौसमो में कोमल बनी रहती है और चेहरे की झुर्रियां भी दूर रहती है. यह रक्त को शुद्ध करने में मदद करता है और नई रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है।

9.सर्दियों के दिनों में अक्सर ओठ फटना एक आम समस्या होती है। मलाई और शहद में नींबू का रस मिलाकर फटे होठों के लिए प्राकृतिक लिप बाम भी बना सकते हैं और सर्दियों में फटे होठों के उपचार के लिए आप इसका इस्तमाल कर सकते है।

2 COMMENTS

Leave a Reply to कैंसर से बचने के आसान उपाय, आइये जाने - WikiLuv Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here